Ramayana Teaser: ‘रामायण’ का जबरदस्त टीजर जारी, ‘भगवान राम’ के किरदार में छाए रणबीर कपूर

126

Ramayana Teaser Out: लंबे इंतजार के बाद नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस भव्य फिल्म में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। टीजर सामने आते फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई।

2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर, फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म की पहली झलक जारी करके दर्शकों को एक शानदार तोहफा दिया। यह फिल्म ‘रामायण’ हिंदू धर्म के एक प्राचीन और पवित्र ग्रंथ पर आधारित है, और इसे आधुनिक तकनीक तथा भव्यता की मदद से बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
फिल्म के टीजर ने दर्शकों के मन में उत्साह और श्रद्धा, दोनों का भाव जगाया है। कई लोगों ने इसे महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव बताया है।

Ramayana Teaser: रावण के किरदार में नजर आएं यश

टीजर में रणबीर कपूर का श्रीराम के अवतार में लुक काफी प्रभावशाली है। उनके चेहरे के हाव-भाव, गेटअप और पोशाक की बारीकियों ने राम के चरित्र को जीवंत कर दिया है। टीजर में यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आते हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई देती हैं। हालांकि फिल्म का फोकस पूरी तरह से श्रीराम पर था लेकिन बाकी किरदारों की झलक भी कहानी का रोमांच बढ़ाती है।

रणबीर कपूर ने लिखा खास पोस्ट-

इस पहले लुक को शेयर करते हुए, रणबीर कपूर ने कहा कि राम के चरित्र को निभाना उनके लिए एक विनम्र अनुभव रहा है। उन्होंने टिप्पणी की, “मुझे नहीं लगता कि मैं राम का प्रतिनिधित्व करने आया हूं; मैं उनसे सीखने आया हूं। राम में निहित सादगी और पवित्रता सचमुच दुर्लभ है। इसे समझना और अपने भीतर उतारना मेरे लिए एक विनम्र अनुभव रहा है।” रणबीर ने कहा कि राम की यह यात्रा सिर्फ़ शक्ति या विजय की कहानी नहीं है, बल्कि एक इंसान के तौर पर उनके विकल्पों, कर्तव्य और नैतिकता की कहानी है।

Ramayana Teaser: फिल्म मेकर्स ने साझा किए विचार

निर्देशक नितेश तिवारी ने भी टीज़र के रिलीज़ पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ‘रामायण’ की महानता उसके भावों और इंसानियत में निहित है। यह कहानी केवल अच्छाई और बुराई की नहीं है, बल्कि सही और गलत के बीच विकल्प लेने और उसके परिणामों का सामना करने की है। राम का सफर मानवीय है, और हमने यही दिखाने की कोशिश की है।” उन्होंने आगे कहा, “राम का किरदार दर्शकों को एक ऐसे नायक की याद दिलाता है जो हमेशा अपनी इच्छाओं और निजी स्वार्थ से ऊपर अपने कर्तव्य को रखता है।”

‘रामायण’ से जुड़ी खास बातें:-

फिल्म का कुल बजट लगभग ₹4,000 करोड़ बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।

Related News
1 of 333

इस फिल्म में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भूमिका में है। जबकि साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म में रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म ‘दंगल’ का निर्देशन किया था।

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हॉलीवुड संगीतकार हंस ज़िमर तैयार कर रहे हैं।

फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज़, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म IMAX में रिलीज़ होगी।

फिल्म के विज़ुअल इफ़ेक्ट्स (VFX) का काम ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं।

फ़िल्म में दिखाए गए देवताओं और राक्षसों के बीच के जबरदस्त युद्ध दृश्यों को कोरियोग्राफ किया है।

फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 के दौरान सिनेमाघरों में आने वाला है, जिसके बाद दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...