नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर मचा बवाल, YouTube से हटाया गया गाना

132

Sarke Chunar Teri Sarke Song: नोरा फतेही (Nora Fatehi) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) पर फ़िल्माया गया अश्लील आइटम सॉन्ग “सरके चुनरिया तेरी” इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है। संजय दत्त की पैन इंडिया फिल्म केडी- द डेविल (KD – The Devil) के इस गाने ने फ़िल्म इंडस्ट्री से लेकर सियासी गलियारों तक में चर्चा का विषय बन गया है।

हालांकि बड़े पैमाने पर हुए विरोध और आलोचना के बाद, फ़िल्म निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इस गाने का हिंदी वर्शन YouTube से हटा दिया है। हालांकि यह विवादित गाना YouTube पर अन्य भाषाओं में अभी भी उपलब्ध है। इसके तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्शन इस प्लेटफ़ॉर्म पर बिना किसी बदलाव के अभी भी देखे जा सकते हैं। गाने के ख़िलाफ़ उठाया गया यह अधूरा कदम लोगों की समझ से परे है।

विनीत जिंदल ने दर्ज कराई थी शिकायत

उधर इस गाने के अश्लील और भद्दे कंटेंट को देखते हुए, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस मामले पर एक नोटिस भी जारी है। वहीं इस अश्लील गाने को लेकर वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने भी गाने के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इसे बैन करने की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में, विनीत जिंदल ने कहा कि ऐसे गानों का समाज पर, विशेष रूप से युवाओं पर, नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उनका मानना ​​है कि ऐसी सामग्री के खिलाफ समय पर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा न मिले।

उन्होंने मामले को और गंभीर बनाते हुए उन्होंने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में उन्होंने मांग की है कि इस गाने (Sarke Chunar Teri Sarke) से जुड़े लोगों जिसमें संजय दत्त, नोरा फतेही और अन्य शामिल है—के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। विनीत जिंदल ने X पर एक पोस्ट में ज़ोर देकर कहा है कि वे बॉलीवुड को कला के नाम पर अश्लीलता फैलाने की इजाज़त नहीं देंगे। ऐसे मामलों में ज़रूरी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिसके बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया। YouTube से गाने का हटाया जाना वकील और एक्टिविस्ट विनीत के लिए एक बड़ी जीत है।

Related News
1 of 50

Sarke Chunar Teri Sarke: कन्नड़ फिल्म ‘केडी’ का है गाना

बता दें कि
‘सरके चुनर तेरी सरके’ आने वाली पैन-इंडिया कन्नड़ फ़िल्म ‘KD: The Devil’ का एक गाना है, जिसे प्रेम ने डायरेक्ट किया है। इस गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और मंगली ने इसे आवाज दी है वहीं करण जन्या ने इस गाने को कम्पोज किया है। गाने की शुरुआती लाइनें डबल मीनिंग से भरी हैं, जो यौन संबंध का काफी विस्तृत वर्णन करती हैं। फ़िल्म के ऑफ़िशियल म्यूज़िक पार्टनर, आनंद ऑडियो ने इस गाने को हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ किया है।

दरअसल केवीएन प्रोडक्शन्स ने 13 मार्च को गाने का प्रोमो जारी किया था और 14 मार्च को पूरा गाना रिलीज किया गया। जैसे ही मेकर्स द्वारा 14 मार्च को गाना जारी किया गया, गाने के कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। गाने के भद्दे लिरिक्स और उत्तेजक डांस स्टेप्स को लेकर बवाल खड़ा हो गया। यूजर्स ने इसे बादशाह के ‘टटीरी’ से भी भद्दे लिरिक्स वाला गाना बताते हुए इसे बैन करने की मांग शुरू कर दी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...