कटिहारः तमंचे पर डिस्को करने वाले एसपी की CBI पोस्टिंग रद्द

0 19

न्यूज डेस्क — बिहार के कटिहार में डीएम और एसपी के ट्रांसफर के बाद उनका विदाई समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा था.इस दौरान गीत संगीत के बीच एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी.

Related News
1 of 1,188

यहीं नहीं जोश में आकर एसपी जैन ने पिस्टल का पूरा मैगजीन आसमान में खाली कर दिया.वहीं मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एसपी की सीबीआई पोस्टिंग पर रोक लगा दी गई.फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार गोल्‍फ मैदान में एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन और डीएम मिथिलेश मिश्र विदाई समारोह के दौरान गाना गाते हुए डांस कर रहे थे. इसी दौरान फिल्‍म शोले के गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे’ पर दोनों को जोश आ गया. फिर क्‍या था, एसपी ने अपनी पिस्टल निकाली और करने लगे फायरिंग.बता दें कि सिद्धार्थ मोहन जैन का तबादला सीबीआई (नई दिल्‍ली) हुआ है. घटना के दौरान वहां तमाम बड़े अफसर मौजूद थे.लेकिन, किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

Comments
Loading...