सोनिया के संसदीय क्षेत्र में हुई रेखा की एंट्री,सोनिया की कर दी बहुत बड़ी मदद

0 33

लखनऊ– फिल्मी दुनिया में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री रेखा की नजर अब रायबरेली के विकास पर है।राज्यसभा सांसद व फिल्म अभिनेत्री रेखा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए 2.5 करोड़ रुपए दिए हैं। ये रुपए रेखा ने सांसद निधि कोटे से दिए हैं। इन रुपयों से क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का काम कराया जाएगा।

Related News
1 of 1,154

रेखा का रायबरेली से यूं तो कोई सीधा नाता नहीं है। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सांसद निधि खर्च करने की इच्छा जताई है। हालांकि, इससे पूर्व राज्यसभा सदस्य कैप्टन सतीश शर्मा भी रायबरेली की बेहतरी के लिए अपनी सांसद निधि दे चुके हैं। जनवरी 2017 में रेखा की सांसद निधि से रायबरेली को 1.44 करोड़ रुपये की धनराशि मिली। इससे सोलर लाइट, हैंडपंप, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड बनाने का काम हुआ। अक्टूबर 2017 में स्वीकृति 1.42 करोड़ की निधि से 1.06 करोड़ प्रशासन को मिल चुके हैं। शेष 25 फीसद राशि विकास कार्य पूर्ण होने पर मिलने हैं।

Comments
Loading...