अमित शाह और मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

0 42

लखनऊ–भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मानहानि का केस दायर किया गया है। इस मामले की सुनवाई के लिए 4 नवबंर की तारीख तय की गयी है। दोनों पर आरोप है कि हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन लोगों ने ‘कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ’ नारा दिया था।

Related News
1 of 1,154

 

कांग्रेस कार्यकर्ता गंगा सिंह ने अदालत में अर्जी देकर बताया कि उन्हें समाचार पत्रों से पता चला कि बीजेपी की ओर से वक्तव्य दिया गया है कि कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ। याचिका में कहा गया है कि किसी के लिए व्यक्तिगत बयान देना तो ठीक है, लेकिन कांग्रेस प्रतिष्ठित कार्यकर्ताओं का समूह है। समूची कांग्रेस को आतंकवाद समर्थक बताने पर कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

Comments
Loading...