थाने में शिकायत करने वाले बच्चों को जुआरियों ने पीट कर किया अधमरा

0 19

लखनऊ –पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के वृन्दावन योजना रायबरेली रोड के सेक्टर पाँच के अम्मा कालोनी निवासी बिजली विभाग  मे कार्यरत रामजी के पुत्र राहुल कुमार 15 वर्ष को बीती शनिवार की शाम कोचिंग से लौटते समय बल्देव विहार निवासी विजय कुमार, रिन्कू ,अपने साथियों के साथ रास्ते मे घेर कर मार पीट कर अधमरा कर के फरार हो गये,राहगीरों की सूचना पर  पहुंची पुलिस ने  गम्भीर रूप से घायल राहुल कुमार को पास के अस्पताल मे इलाज कराया राहुल  के सिर मे लगभग आठ टांके लगे । वहीं नए आये चौकी इंचार्ज का कहना है कि अपराधी मिले तो पकड़ लेना फिर कार्यवाही करेंगे ।

ध्यान देने वाली बात ये है कि दीपावली रात अम्मा कालोनी मे विजय कुमार और रिन्कू अपने साथियों के साथ खेलने आये हुए थे, कि जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों मे जमकर मार पीट होने लगी, झगडा छुडाने पहुचे कालोनी के उमेश को  ही जुआरी मिलकर मारने लगे । यह देख कालोनी के लोगो ने जुआरियों को दौडाकर खेद दिया था  और एक जुआरी की स्कूटी मौके पर ही छूट गई थी ।

Related News
1 of 296

इसमे भी पुलिस ने घायल उमेश की एफआईआर करने के बजाय आरोपी जुआरी से समझौता करा दिया, अब वही आरोपी जुआरी कालोनी के बच्चों को मारने की धमकी देते हुए एक एक बच्चों को मारता पीटता जा रहा है,लेकिन पुलिस को आरोपी पर कोई कार्रवाई नही कर रही।

रिपोर्ट-अंशुमान दुबे,लखनऊ

Comments
Loading...