रामायण के दमदार किरदार रावण की गर्जना हमेशा के लिए हो गयी खामोश, कई दिनों से थे बीमार

रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 82 साल के उम्र में निधन हो गया।

0 309

रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 82 साल के उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मंगलवार की रात मुंबई में आखिरी सांस ली। वहीँ अभिनेता के निधन की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है।

रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी जी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजरती रंगमंच से किया था। मगर उनको लोकप्रियता रामायण में रावण के किरदार से मिली।

रामायण से मिला ऐतिहासिक पहचान :         

अरविंद त्रिवेदी ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म पराया धन से किया था। उहोंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई गुजराती फिल्मों में अभिनय किया। अरविंद त्रिवेदी ने अब तक 300 फिल्मों में काम किया है। वही उनको अपने करियर में  सबसे ज्यादा लोकप्रियता रामानंद सागर के धर्मिक धारावाहिक रामायण से मिली। आपको बता दें 34 साल बाद भी रामायण की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। इस सीरियल का प्रसारण पिछले साल देश में कोरोना महामारी में चल रहे लॉकडाउन में दूरदर्शन पर किया गया। वही एक बार फिर इस सीरियल को लोगों ने भरपूर प्यार दिया और यह टीआरपी में भी पहले स्थान पर बना रहा। वहीं अरविंद त्रिवेदी की रावण के रूप में अट्टहास ने तो रावण को जैसे पर्दे पर ही जिन्दा कर दिया था ।

Related News
1 of 573

रावण का किरदार निभाने से किया था मना:

अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर के सीरियल रामायण में रावण का रोल करने से मना कर दिया था। उन्होंने इसका कारण परेश रावल के साथ किये गये कमिटमेंट को बताया। उस समय वह परेश रावल के साथ उनके प्ले ‘महारथी’ में काम कर  रहे थे और परेश रावल के साथ कमिटमेंट तोडना नही चाहते थे। आपको बता दे परेश रावल के समझाने के बड़ा अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया और अपनी बुलंद आवाज से लोगों के मन में रावण की छवि को असलियत में उतार दिया।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...