भारत रत्न अटल जी को राष्ट्रपति कोविंद,PM मोदी व अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 95वीं जयंती

0 19

नई दिल्ली — देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और अमित शाह ने दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचकर बाजपेयी जी को नमन किया और पुष्प अर्पित किए। उनके अलावा लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किए।

Related News
1 of 1,161

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘देशवासियों के दिलों में बसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’ बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर स्मारक स्थल पर एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई है, जिसमें कई दिग्गज नेता मौजूद दिखे।

Comments
Loading...