लखनऊः पुलिस की नाक के नीचे मेट्रो कार बाजार से 8 लग्जरी गाड़ियां चोरी

0 32

लखनऊ–लखनऊ में चोरों का आतंक चरम पर है। चोर इतने बेखौफ थे कि पहले उन्होंने मेन गेट का ताला तोड़ा उसके बाद अलमारी का ताला तोड़ा, फिर अंदर रखी लाकर का ताला तोड़ चाभी निकाली और आठ लग्जरी गाड़ियां ले उड़े।

Related News
1 of 1,265

दरअसल महानगर स्थित कार बाजार में मंगलवार सुबह आठ लग्‍जरी कार चोरी हो गईं। सुबह जब कर्मचारी आए तो उन्‍होंने देखा कि मेन गेट का ताला खुला हुआ है और अंदर खड़ी कई लग्‍जरी कार गायब हैं। बताया जा रहा है इसमें ऑडी, फॉर्च्यूनर, एक्‍यूवी, स्‍कॉर्पियो, होंडा सिटी आदि कार शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। जहां रखी अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर में रखी चाबियां निकाल ली। जिसके बाद वे कार ले उड़े। खास बात है कि चंद कदम की दूरी पर महानगर कोतवाली और पास में ही एसपी ट्रांस गोमती का ऑफिस भी है। लखनऊ में कार बाजार पर पड़ी चोरी पुलिस की गश्त की पोल खोल दी है।

Comments
Loading...