CM कार्यालय में तैनात चारों विशेष सचिवों को आवंटित किए गए नए विभाग

0 31

लखनऊ–सीएम कार्यालय में तैनात चारों विशेष सचिवों को आवंटित विभागों से संबंधित फाइलें सचिव मृत्युंजय कुमार नारायण के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अनुमोदन के लिए जाएंगी।

Related News
1 of 988

रिग्जियान के लिंक अधिकारी अमित सिंह होंगे। अजय कुमार सिंह के लिंक अधिकारी रिग्जियान होंगे। अमित सिंह के लिंक अधिकारी अजय कुमार सिंह होंगे जबकि शुभ्रांत कुमार शुक्ला के लिंक अधिकारी अजय कुमार सिंह होंगे। विशेष सचिव सचिव शुभ्रांत शुक्ला को नई जिम्मेदारी के तौर पर राज्य संपत्ति विभाग का नया मुखिया बनाया गया है और उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है इससे पहले राज्य सम्प्पति अधिकारी योगेश शुक्ल हुआ करते थे।

शुभ्रांत कुमार शुक्ला के पास वर्तमान में प्रांतीय रक्षक दल, कौशल विकास, राजस्व, कृषि, न्याय, संस्कृति, सिंचाई (यांत्रिक) एवं बाढ़ नियंत्रण, होमगार्ड, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, मत्स्य उत्पादन, परती भूमि विकास, खाद्य एवं रसद, प्रोटोकाल, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, समन्वय, विधायी, निर्वाचन, आश्वासन प्रकोष्ठ, खादी एवं ग्रामोद्योग, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण, वित्त, कर एवं निबंधन, केंद्र सरकार से संबंधित समन्वय कार्य के साथ साथ अब राज्य सम्प्पति विभाग की भी जिम्मेदारी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...