पाकिस्तान ने दी परमाणु युद्ध की धमकी,कहा-अब नहीं होगी बातचीत !

0 19

न्यूज डेस्क — भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को समाप्त किए जाने के बाद से ही पाकिस्तान में खलबली मची हुई है।

Related News
1 of 1,154

कभी पाक सेना युद्ध की धमकी देती, तो कभी खुद पाक प्रधानमंत्री इमरान खान भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देते हैं। इसी कड़ी में पाक पीएम इमरान खान ने धमकी कहा है कि वह भारत के साथ बातचीत जारी नहीं रखना चाहते हैं। 

न्यूयॉर्क टाइम्स को के अनुसार इमरान ने कहा- ‘उनसे (भारत) बात करने का कोई मतलब नहीं है। मेरा मतलब है, मैंने सब कुछ कर लिया। दुर्भाग्य से, अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो  शांति और संवाद के लिए जो मैं कर रहा था, मुझे लगता है उन्होंने इसे तुष्टीकरण माना। उन्होंने आगे कहा,’मेरी चिंता यह है कि यह बढ़ सकता है और दो परमाणु-सशस्त्र देशों के लिए, यह दुनिया के लिए खतरनाक होगा।’

बता दें कि इससे पहले इमरान ने मंगलवार को कहा था कि पाकिस्तान के लिए कश्मीर सुरक्षा की पहली पंक्ति है। उनकी कैबिनेट ने यह फैसला किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने जब संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे तब उस दौरान पाकिस्तान कश्मीर में स्थिति को रेखांकित करेगा। मोदी 27 सितंबर को खान से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

Comments
Loading...