चलती मेट्रो के आगे कूदा युवक, मौत

0 21

नई दिल्‍ली–दिल्ली के टैगोर गार्डन स्टेशन पर नजफगढ़ के रहने वाले एक युवक ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। 

Related News
1 of 1,161

बता दें कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे राजा गार्डन मेट्रो थाना पुलिस को सूचना मिली कि टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सीआईएसएफ व मेट्रो कर्मी युवक को पास के अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई। राहुल के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है।

उसके पिता रविंद्र सिंह दिल्ली फायर सर्विस, मोती नगर में कार्यरत हैं। परिवार वाले फिलहाल खुदकुशी के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। आशंका है कि परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं करने की वजह से राहुल ने यह कदम उठाया है।

Comments
Loading...