चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ ‘चंद्रयान-2, इसरो ने कहा बड़ी बाधा हुई पार

0 22

न्यूज डेस्क — भारत ने अंतरिक्ष में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है.मंगलवार को चंद्रयान- 2 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया.

Related News
1 of 1,162

इसरो ने जानकारी दी कि करीब 9.30 बजे चंद्रयान ने चंद्रमा के लॉन्चर ऑरबिट में प्रवेश किया. चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर 7 सितंबर को उतरेगा.इससे पहले, इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने चंद्रयान-2 को चांद की कक्षा में पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे बताया था कि कैसे इस चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम दिया जाएगा. इसरो के लिए यह उपलब्धि मील का पत्थर है.

बता दें कि चंद्रयान- 2 को 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था.चंद्रयान 2 को तीन हिस्सों में बांटा गया है. पहला ऑर्बिटर है, जो चांद की कक्षा में रहेगा. दूसरा लैंडर है जिसका नाम विक्रम है ये चांद की सतह पर उतरेगा और तीसरा हिस्सा है प्रज्ञान जो कि रोवर है, ये चांद की सतह पर घूमेगा.

Comments
Loading...