डिस्कवरी के मशहूर शो Man Vs Wild में नजर आएंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

0 47

न्यूज डेस्क — पीएम मोदी डिस्कवरी चैनल के सबसे लोकप्रिय शो मैन वर्सेस वाइल्ड (‘Man Vs Wild’ ) में नजर आने वाले हैं। यह शो डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

शो में पीएम मोदी के साथ चर्चित होस्ट बेयर ग्रेल्स भी मौजूद रहेंगें। बेयर ग्रिल्स ने ट्विटर पर एक विडियो ट्वीट कर बताया कि 12 अगस्त को रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल एक शो प्रसारित किया जाएगा।

Related News
1 of 1,161

इस खास एपिसोड की शूटिंग बेयर ग्रिल्स ने भारत के ‘जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क’ में की है। इसमें हल्के अंदाज में वन्यजीव संरक्षण पर चर्चा की जाएगी। शो में प्रधानमंत्री मोदी पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन को लेकर जागरूकता पर बात करेंगे। यह शो एक साथ 180 देशों में देखा जाएगा। इस शो में दर्शकों को पीएम मोदी का एक अलग ही रूप दिखाई देगा। इसमें पीएम मोदी जंगल के खतरों का सामना करते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि डिस्कवरी पर प्रसारित होनेवाला शो मैन वर्सेज वाइल्ड दुनिया के सबसे लोकप्रिय शो में से है। इस शो में दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं। इस शो को कई देशों की भाषा में डब भी किया जाता है। ग्रिल्स के इस लोकप्रिय शो में राष्ट्रपति रहने के दौरान बराक ओबामा ने भी हिस्सा लिया था। ओबामा और ग्रिल्स ने अलास्कन फ्रंटियर पर चढ़ाई करते हुए शो किया था। इस शो में पूर्व राष्ट्रपति ने क्लाइमेट चेंज और प्राकृतिक संसाधनों, वन्य जीवों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी। 

क्या है यह शो...

भारत, अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में इस शो को ‘मेन वर्सेस वाइल्ड’ के नाम से जाना जाता है, जबकि यूनाइटेड किंगडम में, जहां इस शो की शुरुआत हुई, ‘बॉर्न सरवाइवर ,बियर ग्रिल्स’ के नाम से जाना जाता है। कुछ देशों में इसे अल्टीमेट सर्वाइवल के नाम से जाना जाता है।

उल्लेखनीय है कि पुलवामा हमले के समय मोदी पर आरोप लगे थे कि जब आतंकवादी हमला हुआ तो शूटिंग कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक मोदी इसी शो की शूटिंग कर रहे थे।

Comments
Loading...