श्रीनगर में सेना की बड़ी कार्रवाई, घेरे गए 2 आतंकी

0 19

श्रीनगर–जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ की खबर है। बारामुला के सोपोर में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकियों को घेरा गया है। 

Related News
1 of 1,189

दरअसल सेना के बारामुला में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने इलाके में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। इस कार्रवाई के दौरान ही आतंकियों ने जवानों पर भारी गोलाबारी की।

जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने दो आतंकियों को एक मकान में ही घेरा, जिसके बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। बताया जा रहा है कि इलाके में सेना के जवानों की अतिरिक्त टीमों को भेजा जा रहा है, इसके अलावा हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए यहां सीआरपीएफ की सख्त घेराबंदी भी कराई गई है।

Comments
Loading...