रनवे से फिसलकर नदी में गिरा 136 यात्रियों से भरा विमान

0 16

न्यूज डेस्क–अमेरिका में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां एक बोइंग 737 विमान असंतुलित हो कर फ्लोरिडा नदी में गिर गया। इस बोइंग विमान में लगभग 136 लोग सवार थे।

Related News
1 of 1,190

खबरों के अनुसार विमान जब रनवे पर उतरने का प्रयास कर रहा था उस दौरान काफी तेज हवाएं चल रहीं थीं। इन आंधी जैसी हवाओं के चलते ही विमान असंतुलित हो गया और फिसल कर नदी में जा गिरा। हालांकि अक तक इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। 

खबरों के अनुसार स्थानीय समय लगभग 9 बजकर 40 मिनट पर इस हादसे के बारे में जानकारी मिली। उड़ान में सभी लोग सुरक्षित हैं। पानी में जेट ईंधन को नियंत्रित करने के लिए चालक दल लगातार काम कर रहे है। विमान जहां क्रैश हुआ है वहां पानी बहुत अधिक गहरा नहीं है इसके चलते विमान डूबा नहीं है। विमान पानी पर तैर रहा है इसके चलते लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

Comments
Loading...