मां से आशीर्वाद लेकर मोदी ने डाला वोट, भेंट में मिला ये ख़ास तोहफा…

0 25

न्यूज़ डेस्क–लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में मंगलवार को 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 117 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें गुजरात, केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 74 सीटें निर्णायक मानी जा रही हैं। 

Related News
1 of 1,155

इन 117 सीटों पर 1612 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। इनमें 314 उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों से, 76 क्षेत्रीय दलों से, 492 गैर मान्यता प्राप्त दलों से और 712 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला। इससे पहले उन्होंने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिलकर आशीर्वाद लिया। हीराबेन ने प्रधानमंत्री के मतदान करने से पहले उनका मुंह मीठा कराया। ये तस्वीरें भाजपा मीडिया सेल ने जारी कीं। मां ने अपने बेटे के माथे पर तिलक लगाया और पावागढ़ माताजी की चुनरी भेंट की, इस चुनरी का काफी महत्व है। नरेंद्र मोदी भी माता के बहुत बड़े उपासक हैं।

Comments
Loading...