भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट में दी तलाक की अर्जी

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। सिंगर पवन सिंह ने अपनी अपनी ज्योति सिंह से तलाक के लिए आरा के फैमिली कोर्ट में अर्जी दी है।

0 2,947

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। सिंगर पवन सिंह ने अपनी अपनी ज्योति सिंह से तलाक के लिए आरा के फैमिली कोर्ट में अर्जी दी है। बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। वहीं अब दूसरी शादी में भी पवन सिंह और ज्योति के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था।  जिसके चलते ज्योति अपने मायके रहती है। अभी इस मामले में पवन सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

ज्योति सिंह के वकील ने बताया सच:

बता दें कि ज्योति सिंह के वकील ने मीडिया से बात चीत करते हुए बताया कि, ‘पवन सिंह ने कहा है कि अब वो अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते है।  पवन सिंह शादी के बाद से ही ज्योति के ऊपर लगातार अत्याचार कर रहे थे।  मारपीट करते थे।  गाली गलौज करते थे।  इतना ही नही शादी के बाद दो बार गर्भपात भी कराया।

पहली पत्नी ने कर लिया था सुसाइड:

Related News
1 of 277

भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत ही कम उम्र में पहचान बनाने वाले पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते है।  जानकारी के मुताबिक़ जब पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने सुसाइड किया था, उसके बाद से ही वो काफी अकेले पड़ गए थे।  उसी दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से पवन की करीबी की खबरें भी मीडिया में छाई रहीं।  लेकिन उसी बीच पवन सिंह ने दूसरी शादी कर ली।  जिसके बाद अक्षरा ने पवन सिंह के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए।  उन आरोपों को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री के अंदर काफी राजनीति भी हुई।  वहीं अक्षरा सिंह के अलावा पवन सिंह का नाम मोनालिसा से भी जुड़ा था।  लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया और जल्द ही दोनों का ब्रेक अप हो गया।  फिलहाल, ज्योति सिंह से तलाक की पवन सिंह की अर्जी पर 26 मई को अगली सुनवाई होगी।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...