गब्बर की तर्ज पर गरजे योगी के मंत्री, अखिलेश यादव को कहा ये… !

0 24

एटा–लोकसभा चुनाव के चौथे चरण मैं फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन मैं प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अलीगंज विधानसभा मैं अपने सजातीय वन्धुओं से मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए वोट मांगे।

Related News
1 of 659

उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि,फसलों का समर्थन मूल्य, आवास बनाने का काम,सड़को का जाल,एटा मैं मेडीकल कॉलेज,के विकास कार्यों को गिनाया। कॉंग्रेस पर हमलावर होते हुए बोले गरीब की गरीबी नही गई । अलबत्ता गरीब और गरीब होता गया। सपा पर तंज कसते हुए उन्हें गुन्डो माफिया की सरकार बताया और कहा कि आज वो गुंडे या तो जेल मैं है या ऊपर चले गए। उनकी सरकार मैं बहन बेटी,व्यापारी,किसान कोई सुरक्षित नही था। उनका नारा था खाली प्लाट हमारा। इस विधानसभा मैं अराजकता फैली थी। अब वो नहीं है, अब तेरा क्या होगा अखिलेश कहकर लोगो को उत्साहित करने का काम किया। भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास है। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिये फिर एक बार मोदी सरकार।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...