Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, बढ़ी ठिठुरन

124

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई। कुछ इलाकों में अभी भी बारिश जारी है। इस बीच, हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी खबरें हैं, जिससे कड़ाके की ठंड लौट आई है। वहीं आसमान काले घने बादलों से ढका हुआ है। जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है।

Weather Update: तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

दरअसल यह बेमौसम बारिश 26 जनवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में बारिश हो रही है। हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे हैं। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को झकझोर दिया है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश से उत्तर प्रदेश तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। बिहार में 28 जनवरी को गरज-चमक और तेज हवाओं के लिए चेतावनी जारी की गई है। 27 जनवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, और केरल और माहे में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। 27 और 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Related News
1 of 2,066

Delhi Weather Today: आज और कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

27 जनवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह और दोपहर के बीच हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गरज के साथ तेज़ हवाएं चलने की भी उम्मीद है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। 26 जनवरी की रात को हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि 28 जनवरी से 1 फरवरी तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद यह फिर से 2 से 4 डिग्री गिर जाएगा। अगले हफ्ते अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...