UP elections: सपा ने लखनऊ की 6 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, पूर्व मंत्री का टिकट कटा

0 71

यूपी में विधानसभा चुनाव अपने शबाब पर है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। आगामी 10 फरवरी से पहले चरण की वोट‍िंग शुरू होगी। ऐसे में मंगलवार को लखनऊ की 6 विधानसभा सीटों के साथ ही सपा ने 10 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इस लिस्ट में लखनऊ की छह सीटों के साथ ही उन्नाव की बांगरमऊ , रायबरेली की बछरावां, सुलतानपुर की इसौली और बांदा की बबेरू सीटों पर प्रत्याशियों के नाम शामिल है। हालांकि सपा ने लखनऊ की सरोजनीनगर सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

ये भी पढ़ें..IPL 2022: जानिए इस मेगा ऑक्शन में कितने खिलाड़ी होंगे शामिल कितने नहीं….

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अब तक यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 273 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा है। मंगलवार को पांचवीं सूची में उन्नाव के बांगरमऊ से मुन्ना आल्वी, लखनऊ के बख्शी तालाब से गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से अरमान, लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया, लखनऊ मध्य से रविदास मल्होत्रा, लखनऊ कैंट से राजू गांधी, रायबरेली के बछरावां से श्यामसुंदर भारती, सुल्तानपुर के इसौली ताहिर खान, बांदा के बबेरू से विशंभर यादव को टिकट दिया है।

Related News
1 of 1,292

बता दें कि इस पहले सपा ने पहली सूची में 159 नामों घोषणा की थी। सपा ने पहली सूची में 31 मुस्लिमों को टिकट दिया था। वहीं पार्टी ने 20 यादव प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद सपा की दूसरी लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। इसमें सपा ने इस सूची में खनन घोटाले के आरोपी गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति को टिकट दिया। इसके तीसरी सूची 56 और फिर 08 और उसके बाद 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।

गौरतलब है कि यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण के लिए 14 जनवरी से ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई थी।वहीं 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है जबकि विधानसभा चुनावों का परिणाम 10 मार्च को आएगा।

ये भी पढ़ें.. शर्मनाक! दलित युवक को पहले जबरन पिलाई पेशाब फिर डंडों से बेरहमी से पीटा

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...