ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो नाराज सिरफिरे क्या ये…

मेरठ के थाना लालकुर्ती इलाके की घटना

0 49

मेरठ — यूपी के मेरठ में ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए चालान से नाराज एक सिरफिरे ने अपनी बाइक को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर खड़े पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बाइक की आग बुझाई और सिरफिरे को हिरासत में लिया।

Related News
1 of 124

बता दें कि थाना लालकुर्ती इलाके में सोमवार देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी तो वहां से गुजर रहे बाइक सवार को जब पुलिस ने रोका तो उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था और ना ही मौके पर उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था। ट्रैफिक पुलिस ने जब उसका चालान काटा तो सिरफिरे बाइक चालक ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर बाइक पर डाला और उसे आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसको रोका और हिरासत में ले लिया।

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments
Loading...