गरीबों का मसीहा :ये कराते हैं गरीब लड़कियों का ‘कन्यादान’

0 20

लखनऊ– राजधानी के डालीगंज में रहने वाले मनीष गुप्ता पेशे से व्यापारी हैं। डालीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं, लेकिन उनकी पहचान इससे कहीं बढ़कर है। मनीष कई साल से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करवा रहे हैं। यहां गरीब परिवार की लड़कियों की शादी धूमधाम से करवाते हैं और बहन की तरह विदा करते हैं। 

 

Related News
1 of 59

मनीष चार बहनों में इकलौते हैं। उन्होंने संघर्ष के दौर में साप्ताहिक बाजार में डिटर्जेंट पाउडर तक बेचा। धीरे-धीरे व्यापार बढ़ा और माली हालत सुधरी। गरीब लड़कियों की शादी करवाने का ख्याल तब आया, जब उन्होंने अपनी बहनों की शादी की। बहनों के विवाह समारोह यादगार बनाने के लिए उन्हें खासी मेहनत करनी पड़ी। तभी संकल्प लिया कि निर्धन कन्याओं का विवाह बहनों की तरह करेंगे। डालीगंज व्यापार मंडल के गठन के साथ उनका यह मिशन हकीकत की धरातल पर उतरने लगा। फिर सामूहिक विवाह समारोहों के लिए सर्वसमाज निर्धन कन्या कल्याण समिति बनाई। मनीष इसके मुख्य संयोजक हैं। टेंट की सेवा देने वाले अमन तलवार, कैटरिंग का काम करने वाले संजय सिंह वर्मा, जीतेन्द्र गुप्ता, सुधाकर सिंह और मनीष पार्थ सहित कई व्यापारी इसमें पूरा सहयोग करते हैं। मनीष ने बताया कि विवाह के लिए वर और वधू का चुनाव दोनों के परिवार आपसी रजामंदी से करते हैं। आयोजन मंडल परिचितों के जरिए वर-वधू की पूरी तफ्तीश करवा लेता है। इसके बाद ही पंजीकरण होता है। एक शर्त यह भी है कि वर अपनी होने वाली वधू को 30 हजार रुपये के जेवर भेंट करेगा। 

सर्वसमाज निर्धन कन्या कल्याण समिति हिन्दू धर्म की विभिन्न जातियों का सामूहिक विवाह करवाता है। मनीष ने बताया कि समारोह से एक महीने पहले गोद भराई की भी रस्म होती है। आयोजन की तैयारी साल भर चलती है। 

मनीष का कहना है कि उनके लिए निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करवाना तीर्थयात्रा जैसा है। समारोह में सहयोग के लिए लोगों से कन्याओं को दी जाने वाली वस्तुएं मांगी जाती हैं, न कि धन। हर सहयोग को बाकायदा कार्ड पर प्रकाशित किया जाता है। 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...