आईपीएल 2024: हैदराबाद की टीम में हुई नए खिलाड़ी की एंट्री, जानें कौन है वो धुरंधर

IPL के बीच सीजन में ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अहम खिलाड़ी को चोटिल होने की वजह से बाहर करना पड़ा।

177

आईपीएल 2024 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक अलग ही फॉर्म में नजर आ रही है। लेकिन IPL के बीच सीजन में ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अहम खिलाड़ी को चोटिल होने की वजह से बाहर करना पड़ा। क्योंकि मंगलवार को पंजाब किंग्स के साथ खेले जा रहे मैच में वानिंदु हसरंगा चोटिल हो गए थे। जिसकी वजह से हैदराबाद की टीम ने 26 वर्षीय ऑलराउंडर की जगह पर 22 वर्षीय युवा स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को टीम में शामिल किया है।

फ्रेंचाइजी को महंगा पड़ा वानिंदु हसरंगा पर खेला गया दाव:

इस बार IPL 2024 के ऑक्शन में SRH की टीम ने वानिंदु हसरंगा पर दांव खेला था। हैदराबाद ने उनपर 1।5 करोड़ रुपये खर्च किए। दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ 5वें मुकाबले से पहले टीम ने हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। वही अब श्रीलंका के युवा स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को 50 लाख के बेस प्राइज के साथ हैदराबाद ने अपने टीम में शामिल कर लिया है।

IPL 2024 अब तक शानदार रहा SRH का प्रदर्शन:

Related News
1 of 253

बता दें कि IPL 2024 के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर टीम ने इतिहास रचा। अब तक खेले गए 5 मैचों में से टीम को 3 में जीत मिली है। दरअसल, टीम की शुरुआत कोलकाता के खिलाफ हार से हुई थी। उसके बाद SRH ने मुंबई को हराया फिर गुजरात से हार मिली। इसके बाद टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स और अब पंजाब किंग्स को भी मात दी है।

 

ये भी पढ़ें: IPL 2024 : IPL में ऐसा कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी बने मयंक यादव, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

ये भी पढ़ें: मुझे विश्वास था, चाहे कुछ भी हो जाए मैदान पर वापस लौटूंगा- जीत के बाद बोले पंत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...