MI vs DC LIVE Score, IPL 2024: 4,6,6,6,4,6… शेफर्ड ने अंतिम ओवर में ठोक डाले इतने रन

148

MI vs DC LIVE Score, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस के रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया है। शेफर्ड ने इस मैच में कुल 10 गेंदों का सामना किया और 390 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आखिरी ओवर में 4 छक्के और 2 चौके लगाए। उन्होंने अपनी पारी में कुल 3 चौके और 4 छक्के लगाए। इस पारी की बदौलत मुंबई 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाने में सफल रही।

मुंबई ने 20वीं बार पार किया 200 का आंकड़ा

यह मुंबई इंडियंस का आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस साल की शुरुआत में मुंबई पल्टन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 246 रन बनाए थे लेकिन मैच हार गई थी। 2022 में मुंबई ने सनराइजर्स के खिलाफ 235 रन बनाए थे और 234 रन बनाकर मुंबई ने अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। मुंबई ने भी 20वीं बार 200 का आंकड़ा पार किया है।

LSG vs GT Playing 11: शाम-ए-लखनऊ में बरसेंगे रन, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग 11

Related News
1 of 308

नॉर्किया के अंतिम ओवर में बने 32 रन

इस रिकॉर्ड पारी में शेफर्ड का सबसे अहम योगदान रहा। उन्होंने एनरिक नॉर्किया के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर भी सिक्सर लगाकर नॉर्किया का हौसला तोड़ दिया। इसके बाद अगली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर उन्होंने पारी का शानदार अंत किया। इस पारी की बदौलत मुंबई ने इतिहास में आखिरी 5 ओवरों में तीसरा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...