राहुल को कांग्रेस सौंप सोनिया ने किया राजनीति से रिटायरमेंट का ऐलान

0 10

नई दिल्ली– कांग्रेस पार्टी की कमान बेटे राहुल गांधी को सौंपने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को राजनीति से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। सोनिया ने जब पत्रकारों ने पार्टी में उनकी भावी भूमिका को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने अपने रिटायरमेंट की बात कही। सोनिया गांधी से जब पत्रकारों ने पूछा कि राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में उनका रोल किस तरह का रहेगा तो उनका जवाब था, ‘मैं रिटायर हो रही हूं।’

Related News
1 of 589

 

बता दें कि सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। वह 19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहीं। सोनिया गांधी ने ऐसे समय में रिटायरमेंट की घोषणा की है, जब कांग्रेस पार्टी के सामने अपना जनाधार बढ़ाने की बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद से आधी सदी से अधिक समय तक देश पर शासन किया है, लेकिन बीजेपी का कद बढ़ने के साथ ही देशभर की सियासत में कांग्रेस सिकुड़ती चली गई। एक समय पूरे देश पर कांग्रेस का नियंत्रण था, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में उसकी सरकार है। नेहरू-गांधी परिवार के वंशज राहुल (47) के सामने अब पार्टी की खोई हुई प्रतिष्ठा को लौटाने की चुनौती है। 

यह बदलाव देश की सबसे पुरानी पार्टी में नए युग का आगाज माना जा रहा है। गौरतलब है कि 11 दिसंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निर्विरोध तरीके से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया था। इस शीर्ष पद के लिए केवल राहुल ने ही नामांकन किया था। शनिवार को राहुल कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाल सकते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...