दिल्ली हिंसा पर सोनिया गांधी ने गृहमंत्री से की इस्तीफे की मांग

0 19

न्यूज डेस्क — दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है। दरअसल बुधवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सोनिया ने राजधानी के मौजूदा हालातों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग कर डाली।

Related News
1 of 586

सोनिया गांधी ने कहा, बीते रविवार से लगातार हो रही दर्दनाक दुर्घटनाओं के पीछे एक सुनियोजित साजिश है। देश ने दिल्ली चुनाव के दौरान भी यह देखा था। कई भाजपा नेताओं ने भयावह और नफरत का माहौल बनाते हुए भड़काऊ टिप्पणियां की थी। पिछले 72 घंटे में दिल्ली पुलिस को क्या लकवा मार गया है। अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है, और सैकड़ों लोग अस्पताल में हैं, जिनमें से कई बंदूक की चोट से घायल हैं। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली की सड़कों पर हिंसा जारी है।

यहीं नहीं सोनिया ने सवाल उठाते हुए कि दिल्ली में पुलिस के असफल होने पर पैरामिलिटरी फोर्स क्यों नहीं बुलाई गई? दिल्ली के मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे? बीजेपी नेता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई? दंगे वाले इलाके में कितनी पुलिस फोर्स लगाई गई? रविवार से गृह मंत्री क्या कर रहे थे और कहां थे? दिल्ली की मौजूदा स्थिति के लिए केंद्र और केंद्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...