वाहः- जज साहब कर रहे हैं कोर्ट में न्याय और पत्नी यहां सिखा रही हैं आत्मरक्षा के गुण

0 63

कानपुर देहात–कानपुर देहात में छात्राओं ओर महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कैम्प चलाया जा रहा है जिसमे छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे है।

छात्राएं, जूडो कराटे, योगा और एक्सरसाइज सीख कर सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले शोहदों, मनचलों को सबक सिखाने के लिए खुद को दक्ष बना रही है। खास बात ये की इस कैम्प को कानपुर देहात के जज साहब की पत्नी की चला रही है और वो भी बिना किसी फीस के। कानपुर देहात के माती मुख्यालय स्थित इको पार्क में छात्राए और महिलाएं खुद को सशक्त बनाने के लिए एक्सरसाइज़, योगा और जुडो कराटे सीख रही है। दरअसल समाज मे बढ़ रहे महिला संबंधी अपराधों को देखते हुए इस कैम्प का आयोजन किया गया है ताकि छात्राएं और महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सके।

Related News
1 of 107

यह कैम्प निःशुल्क चलाया जा रहा है। कैम्प को चलाने वाली महिला कानपुर देहात के एडीजे फर्स्ट राम मिलन सिंह की पत्नी है। उनका मानना है कि देश में महिला संबंधी अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है, फिर चाहे निर्भया कांड हो या फिर हैदराबाद की डाक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ हुयी भयावह घटना। इस कैम्प के माध्यम से छात्राएं और महिलाएं सशक्त होंगी और खुद की हिफाज़त स्वयं कर सकेंगी जिससे उनको डर और खौफ के साए में रह कर जीना नही पड़ेगा।

(रिपोर्ट-संजय कुमार, कानपुर देहात)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...