फतेहपुर में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, नुक्कड़ सभा कर लोगों से की बात

0 21

फतेहपुर–कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस समय यूपी में तूफानी दौरे पर हैं और लगातार रैलियां और नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज वह फतेहपुर जिले में पहुंची।

Related News
1 of 586

तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी करीब 11:30 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद वह 15 मिनट में छिवली नदी के पास स्वागत कार्यक्रम के लिए निकल गईं। इस दौरान कांग्रेस के कानपुर प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रत्याशी राजा रामपाल,मो. नादिर और कांग्रेस कमेटी के कई नेता मौजूद रहे। लेकिन प्रियंका गांधी का स्वागत करने पहुंचे इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय बेहोश होकर गिर पड़े। इस दौरान फ्लीट में शामिल एंबुलेंस में उनका उपचार किया गया। 

प्रियंका ने फतेहपुर के औंग में एक जनसभा को संबोधित किया। फतेहपुर के औंग में प्रियंका ने महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान कहा कि कांग्रेस के जो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह मेरे राहुल भइया हैं। उन्होंने हर गरीब महिला के खाते में 72 हजार रुपये भेजने की बात की है। उनका साथ दीजिए और फालतू बोलने वालों से कहिए अपना रास्ता नापो। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि दीदी दारू बंद करवा दो और हम लोगो को रोजगार दिलाओ। 

यूपी के फतेहपुर के जहानाबाद कस्बे में पार्टी के प्रत्याशी राकेश सचान के समर्थन में नुक्कड़ सभा करने पहुंची प्रियंका गांधी काफी उत्साहित नजर आईं। मंच पर एक बड़ी माला डालकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता की भी नब्ज टटोलने की कोशिश की। इसके साथ ही लोगों से अपने भाई राहुल का साथ देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लिया। कस्बे में पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारूल हक, मो. जीशान, मेराज सिद्दीकी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दैरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद नजर आई। चप्पे- चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...