भारत व मेडागास्कर के रक्षा मंत्रियों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को दोहराया

0 131

लखनऊ–रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में डिफेंस एक्सपो 2020 के दूसरे दिन मेडागास्कर के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल रोकोटोनिरीना रिचर्ड के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

चर्चा के दौरान, रक्षा मंत्री ने समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में संबंधों को प्रगाढ़ करते हुए सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, समुद्री पड़ोसियों के रूप में दोनों देशों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे सुरक्षित समुद्री वातावरण विकसित करें ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्य तेजी से आगे बढ़े।

Related News
1 of 988

मार्च 2018 में राष्ट्रपति की मेडागास्कर की राजकीय यात्रा को रेखांकित करते हुए, श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा ने दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित एमओयू ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान किया।

रक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि डेफएक्सपो 2020 दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने और आपसी जुड़ाव के विभिन्न क्षेत्रों की खोज करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

मेडागास्कर के रक्षा मंत्री ने इस वर्ष 26 जून के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...