बाराबंकी में रेप पीड़िता LLB की छात्रा ने किया सुसाइड

0 51

बाराबंकी — जिले में मंगलवार को दुष्कर्म पीड़ित एलएलबी की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अब छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि पहले तो दबंग आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और बाद में बेटी पर सुलह का दबाव बनाया गया.जिसके बाद उसने अपनी जान दे दी. इस संबंध में मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर भी दी है और दुष्कर्म आरोपियों पर प्रताड़ना का अरोप लगाया है.

मृतका की मां का आरोप है कि कॉलेज से लौटने के दौरान शिवपल्टन और लेखपाल शिवकुमार ने उसकी बेटी का रेप किया था. लेखपाल दबंग हैं और उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं. पुलिस में पहुंच के चलते पहले उनका केस नहीं दर्ज हुआ, बाद में कोर्ट के आर्डर पर मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई.

Related News
1 of 13

हालांकि इस मामले पर बाराबंकी पुलिस का कहना है कि पहले मृतका की मां पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था. इसकी पेशबंदी में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है. लेकिन अभी तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं.

जानकारी के अनुसार युवती बाराबंकी के एक लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी. साथ ही एक वकील के यहां प्रैक्टिस भी करती थी. वह अपनी मौसी के यहां पिछले आठ महीने से रह रही थी. मंगलवार सुबह छात्रा का कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने कमरे में झांक कर देखा तो उसका शव डुपट्टे से लटका हुआ था.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments
Loading...