लखनऊ में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो लगी गोली, 6 गिरफ्तार

0 69

राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई। इस मुठभेड़ में दोनो तरफ से कई राउड़ फायरिंग हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल होकर गिर गए।

ये भी पढ़ें..IPL 2020: पंजाब का तीसरा गंवाया, पोलार्ड ने खेली तूफानी पारी

इस दौरान पुलिस ने कुल 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से तीन बम, 1 पिस्टल, 3 तमंचा 315 बोर व एक अर्टिगा कार बरामद किया गया है।

मुखबिरी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
Related News
1 of 444

वहीं पुलिस ने बताया कि मुखबिरी द्वारा सूचना मिली की कुछ बदमाश सुशांत गोल्फ सिटी में हैं। इस पर कुछ देर में इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल होकर गिर गए और चार अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान अखिलेश शुक्ला, हारून, महेश यादव, सलीम गाज़ी,ज्ञान यादव व रमाकांत यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें..SHO की घिनौनी करतूत, महिला कांस्टेबल के साथ करता हैं गंदी हरकतें, सुनिए पीड़िता की दर्द भरी दास्तां…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...