सिर्फ 2 छोटी इलायची देंगी कई बीमारियों से राहत !

0 30

हेल्थ डेस्क– इलायची हर भारतीय की रसोई में पाया जाने वाला एक प्रसिद्ध मसाला है । यह देखने में भले ही छोटी हो पर स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको खाने से पथरी, गले की समस्याएं, कफ, गैस, बवासीर, टी.बी, पेशाब करने से होने वाली जलन से राहत, उल्टी, पित्त, रक्त रोग, हृदय रोग से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाती है।

 

1. जिन लोगों को कील मुहासे की समस्या रहती हो उनको रोजाना रात को इलायची का सेवन करना चाहिए। सोने से पहले गर्म पानी के साथ एक इलायची खाने से स्किन संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी।

2. कुछ लोगों को हमेशा पेट से संबंधित प्रॉब्लम रहती है। पेट ठीक न रहने के कारण बाल झड़ने लगते है। इन दोनों समस्याओं से बचने के लिए सुबह खाली पेट 1 इलायची गुनगुने पानी के साथ खाएं। कुछ दिनों तक लगातार खाने से फर्क दिखाई देने लगेगा।

3. कुछ लोगों को ढेर सारा काम करने के बाद भी रात को नींद नहीं आती। सोने के लोग दवाइयों को सहार लेते हैं जिसका शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। नेचुरल तरीके से नींद लेने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ खाएं। इससे नींद आएगी और खर्राटे की समस्या भी दूर हो जाएगी।

4. गैस, एसिडिटी, कब्ज, पेट में ऐंठन की समस्या को इलायची से दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही हिचकी से भी राहत मिलती है।\

Related News
1 of 37

5. इलायची खाने से मुंह से आने वाली बदबू को इलायची खाने से दूर किया जा सकता है। इसको खाने से गले में होने वाली खराश दूर होती है और आवाज में सुधार आता है।

6. सर्दियों के मौसम में होंठ फटने की समस्या आम हैं एेसे में इलायची को पीसकर मक्खन में मिलाकर दिन में दो बार लगाएं। सात दिनों में ही आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

7. इलायची खाने से शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। इसको रोजाना आहार में शामिल करने से धीरे- धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा। आप इलायची पाउडर या इसको एेसी भी खा सकते हैं।

8. पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे अन्य खनिज पदार्थ पाए जातै है। जो खुन को साफ करके रक्तचाप को ठीक रखता है।

9. रोजाना इसका काढ़ा पीने से मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है। इसका काढ़ा बनाने के लिए इलायची पाउडर को पानी में उबालें। अब काढ़े में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीयें। कुछ दिन पीने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

10. गर्भवती महिलाओं को अक्सर चक्कर आने की समस्या रहती है। इस से राहत पाने के लिए  इलायची के काढ़े में गुड़ मिलाकर सुबह और शाम खाने से चक्कर आने की समस्या दूर हो जाएगी। 

11.  हरी इलायची फेफड़ों में रक्तसंचार गति को ठीक रखता है। इसके साथ ही यह अस्थमा, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से भी राहत पहुंती है। यह बलगम और कफ को बाहर निकालकर छाती की जकड़न को कम करने में मदद करती है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...