मुंबई हमलों का मास्टरमाइण्ड हाफिज सईद एक बार फिर से हिरासत में

0 68

न्यूज़ डेस्क– भारत और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा के चीफ हाफिज सईद को एक बार फिर हिरासत में ले लिया है। बता दे कुछ दिन पहले नजरबंदी से रिहा किए गए आतंकी सरगना सईद को एक बार फिर से हिरासत में लिया गया है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि उसे किस केस में फिर से हिरासत में लिया गया है। 

Related News
1 of 296

 

भारत ने हाफिज को रिहा किए जाने के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही अमेरिका ने भी पाकिस्तान से साफ कहा था कि हाफिज को फिर से गिरफ्तार किया जाए। माना जा रहा है कि इसी दबाव के आगे पाकिस्तान को झुकना पड़ा है। 24 नवंबर को पाकिस्तान की एक अदालत ने सबूतों के अभाव में हाफिज को नजरबंदी से रिहाई दे दी थी। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना चीफ रह चुके परवेज मुशर्रफ ने बुधवार को कहा था कि वह हाफिज सईद के बड़े समर्थक हैं। 

Comments
Loading...