जम्मू-कश्मीर:आतंकियों से मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

0 20

श्रीनगर — जम्मू कश्मीर के पुलवामा में देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीचे हुए मुठभेड़ में  सेना ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि इस दौरान दो जवान भी शहीद हो गए हैं.

Related News
1 of 296

 

बता दें कि सेना को खबर मिली थी कि पम्पोर के साम्बूरा गांव में दो से तीन आंतकी छुपे हुए हैं. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया. सर्च ऑपरेशन के शुरुआत में ही आतंकियों ने सेना के जवानों पर गोलियों की बौछार कर दी. जवाबी हमले में जवानों ने एक आतंकी को तुरंत ढेर कर दिया.

जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. वहीं बताया जा रहा कि इलाके में अभी भी दो आतंकियों के छुपे होने की खबर है. लिहाजा इलाके सेना का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है.गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार सुबह आतंकियों ने अनंतनाग में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया था. 29 अक्टूबर को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों के साथ एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के SOG का एक जवान शहीद हो गया था. 

Comments
Loading...