लखनऊः चौकी प्रभारी का सराहनीय कार्य, सीआरपीएफ हवलदार की ऐसे की मदद..

0 88

लखनऊ–कमिश्नर सुजीत पांडेय के आदेश पर काम कर रहे चौकी प्रभारी भिलावा गुलाब सिंह ने एक सराहनीय कार्य किया है। एसीपी आलमबाग लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर आलमबाग राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं।

सन्तोष कुमार सिंह जो कि सीआरपीएफ में हवलदार के रूप में नियुक्त है छत्तीसगढ़ में छुट्टी लेकर अपने घर लखनऊ वापस आए थे। जिनका रास्ते में एक बक्सा व एक झोला, जिसमें आईडी कार्ड व जरूरी कागजात व 20,000 रुपये थे जो कहीं खो गया था जिसको लेकर सन्तोष कुमार सिंह काफी परेशान थे।

Related News
1 of 486

इसकी सूचना सन्तोष कुमार सिंह ने आलमबाग पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भिलावा गुलाब सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही देर में सभी सामान सुरक्षित बरामद कर लिया और सन्तोष कुमार सिंह के सुपुर्द किया।

अपने सामान को पाकर सन्तोष कुमार सिंह के चेहरे पर मुस्कान खिल गई और आलमबाग पुलिस गुलाब सिंह का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Comments
Loading...