साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, इन राशियों को होगी हानि ही हानि…

भारतीय समयानुसार सूर्यग्रहण दोपहर 01:42 बजे से शुरू होगा जो कि, शाम 06:41 बजे समाप्त होगा।

0 446

इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने वाला है। जो ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर लगेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 01:42 बजे से शुरू होगा जो कि, शाम 06:41 बजे समाप्त होगा।

ये सूर्यग्रहण उत्तर-पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में नजर आएगा। बता दें कि ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, पूजा पाठ और अन्य तरह के मंगल अनुष्ठान नहीं होते हैं।

ये भी पढ़ें..शर्मनाकः 80 हजार रुपए में ससुर ने ही कर दिया बहू का सौदा…

इस सूर्यग्रहण को खंडग्रास, रिंग फिंगर और व्यलाकार सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। यह भारत में नजर नहीं आएगा डा पंडित गणेश शर्मा स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं है। ग्रहण के दौरान सूतक का विचार किया जाता है। इस दौरान बहुत से ऐसे कार्य हैं जिन्हें करना मना होता है।

Surya Grahan 2021

वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राहु और केतु ग्रह की वजह से ग्रहण लगता है, ज्येष्ठ अमावस्या के दिन लगने वाला ग्रहण वृष राशि में लगेगा। लेकिन ये सभी राशियों को प्रभावित करेगा।

आइए जानते है किस राशि पर पड़गा ज्यादा असर

मेष राशि

ग्रहण काल के समय में आपको क्रोध अधिक आ सकता है। गलत कार्य के लिए बदनामी भी सहनी पड़ सकती है। धन का इस्तेमाल सही प्रकार से करें।

वृष राशि

वृष राशि में ग्रहण लग रहा है। इस दौरान आपको अपने करियर और सेहत को लेकर बहुत ही सावधान रहना होगा। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में ही उपयोग करें। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण के दुष्प्रभाव के कारण साल के अंत में नौकरी-व्यापार से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है. किसी नए काम में निवेश करने से बचें.

2021 का पहला सूर्यग्रहण

मिथुन राशि

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपको अकस्मात लाभ या हानि भी हो सकती है। किसी भी प्रकार के अनैतिक और गैरकानूनी कार्यों से बचें और आर्थिक मामलों को लेकर सतर्कता बरतें।

कर्क राशि

इस दौरान आपका मन किसी चीज को लेकर अशांत रह सकता है। यहां तक कि आप किसी को अपशब्द भी बोल सकते हैं। इस अवधि में शांत रहें और धैर्य बनाए रखें। आपको कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है. सूर्य ग्रहण के दौरान इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। व्यवसाय के क्षेत्र में हानि होने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस दौरान नौकरी बदलने से जुड़े किसी भी निर्णय को लेने से बचें। धन हानि के योग हैं। कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंस सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय लें।

कन्या राशि

सूर्य ग्रहण का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए सेहत के मामले में बहुत सावधान बरते। आर्थिक संकट की स्थिति हो सकती है। मगर इस दौरान किसी से धन उधार लेने से बचें। घर-परिवार में सुख-शांति को बनाए रखने का खास ख्याल रखें।

तुला राशि

आर्थिक दृष्टिकोण से ये सूर्य ग्रहण इस राशि वालों के लिए अशुभ हो सकता है. इस दौरान इस राशि लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में असफलता हासिल हो सकती है। मन तनाव ग्रस्त रहेगा। नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में हानि की संभावना है।

वृश्चिक राशि

Related News
1 of 1,577

इस दौरान आपको संतान की तरफ से परेशानियों का सामना पड़ सकता है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।अपने आस-पास साफ-सफाई विशेष ख्याल रखें। ग्रहण के समय मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। किसी का भी अपमान न करें।

धनु राशि

इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। धन की बचत करने में आप सफल होंगे। सुनहरे भविष्य के लिए निवेश करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।

मकर राशि

इस दौरान आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। इस अवधि में कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर दोबारा विचार अवश्य करें।

कुंभ राशि

इस अवधि में आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में खुद को पॉजिटिव बनाए रखें। क्रोध और अहंकार को छोड़ दें। अपने शत्रुओं से सतर्क व सावधान रहें।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है।पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है। करियर के क्षेत्र में और मेहनत करने की जरूरत है।

ग्रहण के बाद बुरे असर से बचने के लिए जरूर करें ये उपाय-

1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल खत्म होते ही घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करनी चाहिए।ऐसा करने से माना जाता है कि घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

2. ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। घर के मंदिर को भी गंगाजल से शुद्ध करना न भूलें।

3. ग्रहण के समय पहने हुए वस्त्रों को स्नान करने के बाद बदल लेना चाहिए।

4. ग्रहण के बुरे असर से बचने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद गरीबों को भोजन करवाएं या जरूरतमंदों को दान दें।

5. ग्रहण खत्म होने के बाद भगवान शिव की आराधना करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा ग्रहण खत्म होने के बाद गाय को हरी घास पक्षियों को दाना देने से भी पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

6. इस दिन सभी राशि वालो को शनि जयंती पर शनि के उपाय करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. इस दिन शनि देव से जुड़ी वस्तुओं का दान करना उत्तम माना गया है. इस दिन सरसों का तेल, काली उड़द की दाल, काले तिल आदि का दान करना अच्छा माना गया है।

7.गायत्री मंत्र का पाठ करना है ।

8. अपने इष्ट और कुल देवी का सिमरन करना है। ।

ज्योतिषाचार्य

ये भी पढ़ें..शादी के सात घंटे बाद दुल्हन ने दिया बेटे को जन्म, सुहागरात की तैयारी जुटा दूल्हा हुआ बेहोश…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...