देह व्यपार में पकड़ी गई महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट आई पांजीटिव, सफेदपोशों की बढ़ी मुश्किलें !

0 1,278

देह व्यापार में लिप्त 8 लड़कियों में से दो कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं। दोनों को कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जिस महिला पुलिस की टीम ने कार्रवाई की उसके 5 पुलिस कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत इन महिलाओं के सम्पर्क में आने वाले सफेदपोशों के लिए हैं।माना जा रहा है कि ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

ये भी पढ़ें..यूपी के इन 2 शहरों में बनेंगे 3 मंजिला कॉमर्शियल मेट्रो स्टेशन

दरअसल सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार के रैकेट से जुड़ी 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया था। जिन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था उनमें राजधानी रायपुर, भाटापारा, तुमगांव और पश्चिम बंगाल से थीं।

Related News
1 of 1,472

महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि तुमगांव में पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़ी 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया था। उनमें से 2 लड़कियां कोरोना संक्रमित मिली हैं। दोनों लड़कियों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।

ये भी पढ़ें..बड़ा झटका, IAS से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक, वेतन में होगी कटौती!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...