कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले, -‘विरोधी चिंता न करें; टाइगर अभी जिंदा है’

0 17

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में लोकसभा चुनाव में राजनैतिक गलियारों से जुबानी हमले होने तेज हो गये है| जंहा पीएम मोदी ने ‘चौकीदार वॉर’ कर लोगों के बीच नई चर्चा को जन्म दे दिया है| 

Related News
1 of 596

इसी के बीच कांग्रेस ने भी अपने को किसी ने पीछे ना रहने के चलते एक नया वयान देककर चर्चा की चटनी को चाटने की तैयारी कर दी है| जिसके चलते पूर्व विदेश मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोग चिंता ना करे टाइगर अभी जिंदा है| चौकीदारों पर सलमान ने टाइगर हमला किया है| जो राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है| बीते दिन रायबरेली में प्रियंका गाँधी के आगमन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई जूतमपैजार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है|उन्होंने कहा कि प्रियंका अपने घर आ रही थी|रायबरेली (अमेठी) उनका घर है| भाजपा उन्हें अपने घर में आने से रोंक रही है| उन्होंने कहा प्रियंका गाँधी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है| इससे उनकी छबि धूमिल नही होगी| सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा पहले झूठ ही बोलती थी अब जूत पर उतर आयी है|देश की परम्परा है कि आक्रोश वाले को भी फूल देतें है| लेकिन देश की इस परम्परा को बीजेपी तोड़ रही है| 

सलमान ने कहा की कांग्रेस सात सीटों पर चुनाव नही लड़ेगी| हम चाहते थे की सपा-बसपा से गठबंधन हो जाये लेकिन नही हुआ| उन्होंने कहा की औपचारिक रूप से गठबंधन नही हुआ लेकिन लक्ष्य का गठबंधन हो गया है| सभी पार्टियों का लक्ष्य एक है|उन्होंने कहा की विरोधी चिंता ना करे| 

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद ) 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...