कांग्रेस झूठी और मक्कार है – स्वतंत्र देव सिंह

0 29

सोनभद्र — उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को विपक्षियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने नगर के आरटीएस क्लब मैदान में सीएए के समर्थन में जन जागरण कार्यकर्ता सम्मेलन में ललकारते हुए कहा कि कांग्रेस झूठी और मक्कार बताया है। एक तरफ भाजपा के तीन नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी को तराजू पर रख दे और एक तरफ कांग्रेस, बसपा और सपा देखिए कौन भारी है।

भाजपा गरीबों के लिए व राष्ट्र के लिए काम करती है। सोनिया अटल जी के साइनिंग इंडिया का मजाक उड़ाती थी। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से उन्होंने सड़को को बनवा कर देश की तस्वीर ही बदल दी। इंदिरा गांधी ने करपात्री महाराज के नेतृत्व में गौ भक्तो , साधु – संतों व ऋषि मुनियों पर गोलियां चलवाया। राजीव गांधी ने सिक्खों का कत्लेआम करवाया तो वही सोनिया गांधी ने राम और राम सेतु के अस्तित्व को ही नकार दिया। अब सभी चाय बेचने वाले व अमित शाह जैसे लौह पुरुष के चक्कर में फंसे हैं।

उन्होंने कहा 2024 तक हर घर तक टोंटी से पानी उपलब्ध कराएंगे। मोदी जी की कार्य योजना से विपक्षियों की राजनीति खत्म हो गई है। वही क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि शाहीन बाग में जो हो रहा है वह विपक्ष का रचित कार्यक्रम हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश को लूटने वाले देश बचाने का नाटक कर रहे है।

Related News
1 of 613

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे संगठन बुलन्दियों के तरफ अग्रसर है। हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है हर कार्यकर्ता राष्ट्र व गरीबों के उत्थान के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। वही कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत भी किया।

कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश दूबे ने किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी , सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, ओवरा विधायक संजय गौड़ , पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक तीरथ राज , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम लखन सिंह , प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेन्द्र पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, नन्दलाल जी, राम सुन्दर निषाद , क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, इंजीनियर रमेश पटेल, कमलेश चौबे , गीता देवी, प्रानमति देवी, आशुतोष चतुर्वेदी, सुनील सिंह, सुनीता पाण्डेय, सुरेश शुक्ला, विशाल पाण्डेय, अजीत रावत, दारा शिकोह, दानिश खां, रंजना सिंह, सन्तोष शुक्ला, कृष्णा पटेल, संजू तिवारी, दिलीप चौबे विनय श्रीवास्तव, सुरेंद्र मौर्या, रजनीश रघुवंशी, गौरव शुक्ला अरविंद पाण्डेय, मंजू गिरी, अंशु अग्रहरि, प्रमिला जायसवाल, संगीता पाठक, रूबी गुप्ता सहित बूथ अध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष व सेक्टर संयोजक आदि उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट-रविदेव पाण्डेय,सोनभद्र)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...