Community Kitchen के माध्यम से राजधानी में 1,36,700 लोगों को मिला भोजन

0 54

लखनऊ–जनपद में अवधि के दृष्टिगत निर्धन, असहाय, श्रमिक वर्ग के लोगो को कम्यूनिटी किचन (community kitchen) के माध्यम से आज 1,36,700 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें-Corona:एटा शहर में गली-गली चौराहे-चौराहे पर पुलिस के अधिकारियों ने कराया छिड़काव

जनपद में लॉकडाउन अवधि के दृष्टिगत निर्धन, असहाय, श्रमिक वर्ग के लोगो को कम्यूनिटी किचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने बताया कि जनपद में मजदूर/श्रमिको और निर्धन वर्ग के लोगो के लिए कम्युनिटी किचनो (community kitchen) के माध्यम से सहायता निरन्तर पहुचाई जा रही है। इसी क्रम में आज नगरीय क्षेत्रों में जिला प्रशासन, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण व अन्य स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से कुल 82000 लोगो को भोजन उपलब्ध कराया गया। जिसका विवरण निम्नवत है :-

1) नगर निगम ज़ोन 1 :- अवधि के दृष्टिगत नगर निगम कल्याण मंडपम के द्वारा नरही, माल एवेन्यू, गुलमोहर अपार्टमेंट के पास, अमीनाबाद, मौलवीगंज, डालीगंज क्रासिंग, जियामऊ आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।

2) नगर निगम ज़ोन 2 :- आवास विकास कल्याण मंडपम मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम के द्वारा लेबर कालोनी, एफ0 ब्लाक राजाजीपुरम, मवैय्या, राजेन्द्र नगर, ऐशबाग, राजा बाजार, जनता नगरी के पीछे मलिन बस्ती, पटवा वाली गली, आगा मील ड्योढ़ी, राम नगर धोबी घाट बस्ती, मालवीय नगर आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।

Related News
1 of 444

3) नगर निगम ज़ोन 3 :- नगर निगम कल्याण मंडपम community kitchen महानगर के व जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित गौशाला द्वारा नैय्यर पार्क के चारो तरफ, सिविल हॉस्पिटल के पास, फातिमा हॉस्पिटल के पास, मिलन पार्क अलीगंज के पास, शिवालिक नगर जानकीपुरम द्वितीय, निवेदिता गर्ल्स हॉस्टल डालीगंज, निराला नगर, वीसी हाउस के आस पास, उप मुख्यमंत्री महोदय के आवास में पास, घैला रोड आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।

4) नगर निगम ज़ोन 4 :- एल0डी0ए0 सामुदायिक केंद्र विराट खण्ड, के द्वारा लक्ष्मण पुरी, रविन्द्र पल्ली, सूर्य स्क्वायर विकल्प खंड के पास, गंगा विहार, भरवारा, विशेष खण्ड, विजयंत खण्ड, विक्रांत खण्ड, अकबर नगर, बालदा कालोनी, शिवम धाम बस्ती, फैज़ाबाद रोड, विशाल खण्ड, विपुल खण्ड आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।

5) नगर निगम ज़ोन 5 :- नगर निगम कल्याण मंडपम आनंद नगर द्वारा LDA कालोनी बस अड्डे के पीछे, आलमबाग बस स्टैंड, चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग चौराहा, अवध चौराहा, मौनीबाबा मंदिर के पास, हज हाउस, दामोदर नगर, कलन्दर खेड़ा, मानक नगर स्टेशन के पास, मानस नगर, गंगा खेड़ा, भोला खेड़ा, इंद्रपुरी, लंगड़ा फाटक, गीत पल्ली शेल्टर होम, हसनापुर आदि क्षेत्रों में community kitchen भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।

6) नगर निगम ज़ोन 6:- एल0डी0ए0 सामुदायिक केंद्र चौक के द्वारा बालागंज, सआदत गंज, दौलत गंज, हैदरगंज, मल्लाहि टोला, कश्मीरी मोहल्ला, चौक, आलमनगर, अम्बरगंज, वज़ीरबाग, सज्जाद बाग, कैम्पबेल रोड, बादशाह खेड़ा, पावर हाउस चौराहा, शिला गार्डेन, राम नगर, मायापुरम, दाल मंडी सदातगंज, लकड़मंडी, सुल्तान बेग गाडिया, बावली चौकी के पीछे पसियाना आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।

7) नगर निगम ज़ोन 7:- आवास विकास सामुदायिक केंद्र इंद्रानगर द्वारा राहुल नर्सिंग होम के आस पास, सवर्ण विहार, आलोक नगर, नेहरू विहार, ज्ञान विहार, श्याम नगर, पुराना पिकनिक स्पॉट रोड, इन्दिरा नगर, विरासत पार्क, एकता पार्क व कायाकल्प पार्क के आसपास आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।

8) नगर निगम ज़ोन 8 :- नगर निगम कल्याण मंडपम बंगला बाजार के द्वारा मोहान रोड, हिन्दनगर बैरिगव के सामने झुग्गी बस्ती, विद्यावती सेक्टर ई0 से सेक्टर एफ0 विस्तार, मदारी खेड़ा, पकड़ी गांव, सालेह नगर, रत्न खण्ड पिरौली झुग्गी, शांति नगर, नट खेड़ा, भगवंत नगर, ईश्वरी खेड़ा आदि क्षेत्रों में भोजन का वितरण सुनिश्चित कराया गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...