हाथरस में 4 कोरोना पॉज़िटिव मिलने से मचा हड़कंप

0 44

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में मस्जिदों से पकड़कर क्वारंटीन किये गए तब्लीगी जमात से जुड़े 22 जमातियों में से चार संक्रमित पाए गए है।

पकडे गए सभी 22 जमातियों में 12 की जाँच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गयी है और इनमे से चार जमातियों की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। दरअसल क़स्बा सासनी की मस्जिदों से पकडे गए इन जमातियों को कस्बे के ही के.एल. जैन इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया था।

Related News
1 of 14

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि जो चार जमाती पॉजिटिव पाए गए है वह स्टेज वन के पॉजिटिव है और उन्हें क़स्बा मुरसान के कोविड -वन अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। उनकी माने तो इनका गाइड लाइन के हिसाब से इलाज किया जायेगा।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)

Comments
Loading...