Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 12 लोगों के मरने की आशंका

160

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को बादल फटने से भारी तबाही मची है। दोपहर 12:30 बजे आई इस प्राकृतिक आपदा में करीब 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों की संख्या जारी नहीं की गई है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने बचाव एवं राहत अभियान में तेजी लाने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Kishtwar Cloudburst: अचानक आई बाढ़

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना गुरुवार दोपहर 12:30 बजे के आस-पास किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई है। यह घटना उस इलाके में हुई है जहां मचैल माता यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। बादल फटने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया, लेकिन मौसम काफी खराब है और इस वजह से अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण कई लोग दूरदराज के इलाकों में फंस गए हैं। लोग मचैल माता मंदिर के पास आयोजित एक धार्मिक यात्रा में शामिल थे।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता और स्थानीय विधायक सुनील शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गांव के इलाके में बड़े नुकसान की आशंका है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “अभी किसी के पास कोई आंकड़े नहीं हैं, लेकिन वहां भारी नुकसान हो सकता है। तीर्थयात्रा के लिए इस इलाके में छोटी-छोटी दुकानें बनाई गई थीं। गांव के लोग वहाँ मौजूद हैं।”

Related News
1 of 1,188

Jammu Kashmir Cloudburst: LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “किश्तवाड़ के चशोती में बादल फटने की घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। नागरिक, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों को बचाव और राहत अभियान में तेजी लाने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।”


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...