Odisha Plane Crash: ओडिशा में नौ सीटर चार्टर्ड प्लेन क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार

139

Odisha Plane Crash: ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को एक बड़ा प्लेन हादसा हो गया। यहां रघुनाथपल्ली इलाके में राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा एक 9-सीटर चार्टर्ड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में दो क्रू मेंबर समेत छह लोग सवार थे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Odisha Plane Crash: सभी यात्री सुरक्षित

मिली जानकारी के मुताबिक इंडिया वन एयर द्वारा ऑपरेट किया जा रहा यह 9-सीटर चार्टर्ड प्लेन भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था। प्लेन राउरकेला एयरस्ट्रिप पर लैंड करने की तैयारी कर रहा था, तभी टेक्निकल खराबी के कारण पायलट को इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। इस हादसे में प्लेन में सवार चार यात्री और दो क्रू मेंबर घायल हो गए। घायल पायलटों की पहचान कैप्टन नवीन कडंगा और को-पायलट तरुण श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घायल यात्रियों में अनीता साहू, सुनील अग्रवाल, सुशांत कुमार बिस्वाल और सबिता अग्रवाल शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Odisha Plane Crash: हादसे के कारणों की जांच में जुटी टीम

Related News
1 of 109

इस हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें शामिल विमान VT-KSS था। विमान का अगला हिस्सा और पंख क्षतिग्रस्त हो गए थे। हालांकि हादसे की वजह अभी पता नहीं चली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अधिकारियों ने प्लेन क्रैश के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी। इस बीच, प्रशासन और संबंधित एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। इस घटना ने क्षेत्रीय उड़ानों में एविएशन सेफ्टी को लेकर एक बार फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...