‘BJP अपनी सत्ता नही बचा पाएगी चाहे कितने भी चौकीदार लगा ले’-मायावती

0 7

फर्रुखाबाद– बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने यंहा कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र में सरकार आने के बाद से देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी| 

Related News
1 of 590

वही कांग्रेस भी अपनें वादों में खरी नही उतरती|नगर के आवास विकास लकूला में सपा-बसपा गठबंधन के प्र्त्याशी मनोज अग्रवाल के समर्थन मे जनसभा को सम्बोधित करने आयी बसपा सुप्रीमो का भाषण कांग्रेस व भाजपा के आस-पास घूमना रहा| उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने बिना तैयारी के नोटबंदी व जीएसटी लागू की| जिससे देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ गयी|देश की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा| कांग्रेस की सरकार में वोफोर्स व बीजेपी की केंद्र सरकार में राफेल का मामला चर्चा में है| बीजेपी की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित नही है| बीजेपी किसानो को 6 हजार रूपये दे रही है| क्या इससे किसान की गरीबी दूर होगी|

केंद्र सरकार ने सीबीआई और ईडी का गलत प्रयोग किया| वही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से देश में अंग्रेज गये तभी से कांग्रेस देश पर राज कर रही थी| प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार कई बार रही| लेकिन कांग्रेस ने किया क्या जिससे जनता को लाभ मिला हो| कांग्रेस की सरकार में सबसे जादा लोग रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर गये|कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में किये गये वादे भी पूरे नही किये थे|

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद ) 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...