Ambedkar Jayanti पर लखनऊ नगर निगम ने बांटे विशेष फूड पैकेट

0 55

लखनऊ–नगर निगम लखनऊ द्वारा कल भीमराव अम्बेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के अवसर पर विशेष फूड पैकेटो वितरण किया गया। इन वितरित किए विशेष पैकेटों में पूड़ी, सब्जी व हलवा सम्मिलित था।

यह भी पढ़ें-भारत में तेजी से बढ़ रहा कोरोना वायरस, 24 घंटे में 38 की मौत,1076 नए मरीज

मा. महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया महोदया द्वारा आज कम्युनिटी किचेन जोन-7 का निरीक्षण किया गया तथा फूड पैकेट के वितरण में सहयोग किया गया। (Ambedkar Jayanti) के अवसर पर नगर आयुक्त डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी जी द्वारा आज मा. पार्षद श्री नागेन्द्र सिंह चैहान जी के साथ बालू अड्डा पर सोशल डिस्टेंड बनाये रखते हुए गरीब परिवारो को राशन के पैकेट वितरित किये गये। इसी प्रकार अन्य क्षेत्र जैसे जोन- 2 में घोबी के गरीब परिवारो को 100 तथा जोन-3 में सेमरा गौढ़ी में 200 खाद्यान्न पैकेटो का वितरणं अपर नगर आयुक्त श्री अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री राकेश यादव जी जोनल अधिकारी जोन-2 श्रीमती संगीता कुमारी व जोनल अधिकारी जोन-3 श्री दिलीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इन राशन पैकेट में 5 किग्रा दाल, 3 किग्रा चावल, 1 किलो नमक इत्यादि सामग्री सम्मिलित थी।

Related News
1 of 444

इसके अतिरिक्त लाॅक डाउन लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए (Ambedkar Jayanti) के अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 10 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 87579 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट वितरण में नगर आयुक्त एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारियो, समस्त अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक एवं अवर अभियंताओं व नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया।

(Ambedkar Jayanti) के अवसर पर नगर निगम के पशु मित्र प्रकोष्ठ द्वारा मण्डलायुक्त श्री मुकेश मेश्राम व नगर आयुक्त डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में 5 स्वयं सेवी संगठन व 250 वालंटियर्स के सहयोग से बेसहारा पशुओं जैसे गाय, कुत्ते, बंदर इत्यादि के लिए 18000 रोटियां, 04 कुंतल दलिया, 80 किग्रा पेडीग्री 2 कार्टन बिस्कुट वितरित किए गए। इस कार्य में नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरविन्द राव, श्रीमती वत्सला त्रिपाठी, श्री यतेन्द्र त्रिपाठी, डाॅ. श्याम द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

आज मीना लाईट हाउस द्वारा अन्नदा खाते में रु. 51,000 की सहायता राशि श्री अभिमन्यु सिंह के सहयोग से प्राप्त की गयी। कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.- एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...