जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, एक जवान शहीद

0 24

न्यूज डेस्क — जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार रात हुए एक आतंकी हमले में सीआईएसएफ का एक जवान शहीद हो गया. खबरों के अनुसार आतंकियों ने नौगाम के एक पावर ग्रिड प्‍लांट के बाहर हमला किया जिससे वहां तैनात सीआईएसएफ के एएसआई राजेश कुमार शहीद हो गये हैं.

Related News
1 of 1,154

बता दें कि जब आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया उस वक्त एएसआई राजेश कुमार  नौगाम में स्थित बिजली ग्रिड की सुरक्षा के लिए तैनात थे.घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जब एएसआई राजेश कुमार ड्यूटी पर तैनात थे. तभी आतंकवादियों ने उन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में उनकी मौत हो गई. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश में जुट गयी है.

Comments
Loading...