Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवेज का ऐलान
Malviya Nagar Restaurant Fire: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से दर्दनाक हादसा हो गया। इस भयानक आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक थे, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi),दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने हादसे में मरने वालों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
Delhi Restaurant Fire: पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का हुआ ऐलान
पीएम मोदी ने मालवीय नगर अग्निकांड पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ” जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद दे रहे हैं।” प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने व्यक्त किया दुख
CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “मालवीय नगर में लगी भयानक आग में लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और शक्ति देने की प्रार्थना करती हूं।”
सुबह करीब 8:48 बजे लगी थी आग
बता दें कि बुधवार सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर भीषण आग लग गई। इस आग की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव और राहत अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां लगाई गईं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और दूसरी इमरजेंसी एजेंसियों की मिली-जुली कोशिशों से 40 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित निकालकर पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका अभी इलाज चल रहा है।
मरने वालों में अधिकांश विदेशी
अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में ज़्यादातर विदेशी नागरिक हैं। हालांकि, उनकी पहचान और राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव का काम अभी भी चल रहा है, और सभी संबंधित एजेंसियां प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए मौके पर मौजूद हैं। आग लगने का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)