Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने आम आदमी पार्टी के दोनों बड़े नेताओं को बरी कर दिया। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कोर्ट में पेश हुए। के. कविता, अमनदीप ढल और कई दूसरे आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश हुए। सुनवाई के दौरान जज ने हर वकील को धन्यवाद दिया और अपना फैसला सुनाया।
Delhi Liquor Policy Case: कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार
राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कथित शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई केस में सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने जांच में कमियों के लिए CBI को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि एक्साइज पॉलिसी में कोई बड़ी साजिश या क्रिमिनल इरादा नहीं था। कोर्ट ने CBI चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें कई कमियां थीं, जिनकी पुष्टि किसी गवाह या बयान से नहीं हुई। कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रॉसिक्यूशन का केस ज्यूडिशियल जांच में टिक नहीं पाया क्योंकि CBI ने सिर्फ अंदाज़े के आधार पर साजिश रचने की कोशिश की। जज जितेंद्र सिंह ने सीबीआई के कन्फेशनल स्टेटमेंट की कॉपी जमा न करने पर नाराज़गी जताई। कोर्ट ने चार्जशीट में “साउथ लॉबी” शब्द के इस्तेमाल पर भी एतराज़ जताया।
Delhi Liquor Policy Case: मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए केजरीवाल
शराब घोटाले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आंखों से आंसू छलक पड़े। कोर्ट से बाहर निकले अरविंद केजरीवाल मीडिया से बात करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया और अब कोर्ट ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल- सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। कई महीने जेल में बिता चुके केजरीवाल ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।
PM मोदी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए देश और संविधान के साथ इस तरह खिलवाड़ मत करो। तुम्हें सत्ता चाहिए, अच्छा काम करो। आज देश बहुत बड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है। महंगाई है, बेरोजगारी है। पूरे देश में सड़कें टूटी हुई हैं, और हर जगह प्रदूषण है। उन समस्याओं को हल करो और सत्ता में आओ। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर झूठे केस क्यों करते हो? अच्छा काम करके सत्ता में आओ।”
Delhi Liquor Policy Case: जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह मामला दिल्ली सरकार की 2021-22 की एक्साइज (शराब) पॉलिसी से जुड़ा है, जिसमें करप्शन के आरोप लगाए गए थे। दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार की रिपोर्ट के बाद लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने CBI जांच की सिफारिश की। इसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की। 26 फरवरी, 2023 को CBI ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया। 21 मार्च, 2024 को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने लंबी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। इसके बाद, 26 जून को सीबीआई ने उन्हें जेल से हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)