Ethiopia volcano Eruption: इथोपिया ज्वालामुखी फटने से भारत के कई राज्यों पर पड़ा असर, एयर इंडिया ने रद्द की उड़ानें

145

Ethiopia volcano Eruption: अफ्रीका के इथियोपिया फटे हेली गुब्बी (Hayli Gubbi) ज्वालामुखी का प्रभाव अब भारत के आसमान में भी साफ देखा जा रहा है। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से उठी भारी मात्रा में राख तेज हवाओं के साथ ओमान, अरब सागर होते हुए अब 4000 किलोमीटर की दूरी तय करके भारत के उत्तर-पश्चिम और मध्य मैदानी इलाकों में फैल गया है। राख की यह परत विशेष रूप से उन ऊंचाइयों पर मंडरा रही है, जहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सामान्यतः संचालित होती हैं। जिसके चलते एयर इंडिया ने अपनी कई अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Ethiopia volcano Eruption: एयर इंडिया की एडवाइजरी जारी

कंपनी के मुताबिक, ज्वालामुखी फटने के बाद प्रभावित इलाके के ऊपर से उड़ने वाले एयरक्राफ्ट्स की सेफ्टी जांच की जा रही है। इससे फ्लाइट ऑपरेशन में कुछ समय के लिए रुकावट आई है। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक एडवाइजरी जारी करते हुए, एयर इंडिया ने कहा कि पैसेंजर की सेफ्टी सबसे पहली प्राथमिकता है और इसलिए यह फैसला ज़रूरत के हिसाब से लिया गया है। कंपनी ने फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से पैसेंजर्स को हुई परेशानी के लिए माफी भी मांगी।

एयर इंडिया ने कहा, “हमारे नेटवर्क पर काम कर रही ग्राउंड टीमें लगातार यात्रियों को उनके ट्रैवल स्टेटस के बारे में अपडेट कर रही हैं और तुरंत मदद दे रही हैं। ज़रूरत पड़ने पर होटल में रहने का इंतज़ाम किया जा रहा है। हम जल्द से जल्द दूसरी यात्रा का इंतज़ाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक अनचाही और हमारे कंट्रोल से बाहर की स्थिति है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

Ethiopia volcano Eruption: ये उड़ाने हुई रद्द

25 नवंबर की रद्द रद्द उड़ानें

AI 2822 – चेन्नई – मुंबई

AI 2466 – हैदराबाद – दिल्ली

AI 2444 / AI 2445 – मुंबई – हैदराबाद – मुंबई

AI 2471 / AI 2472 – मुंबई – कोलकाता – मुंबई

Related News
1 of 1,161

24 नवंबर की रद्द उड़ानें

AI 2204 – दुबई – हैदराबाद

AI 2290 – दोहा- मुंबई

AI 106 – न्यूयॉर्क- दिल्ली

AI 102 – न्यूयॉर्क (JFK) – दिल्ली

AI 2212 – दुबई – चेन्नई

AI 2250 – दम्माम – मुंबई

AI 2284 – दोहा – दिल्ली

कई पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया पर अचानक फ्लाइट कैंसल होने पर चिंता और निराशा जताई, हालांकि ज़्यादातर ने सेफ्टी को प्रायोरिटी देने के फैसले का सपोर्ट किया। एयर इंडिया ने कहा है कि जैसे ही हालात नॉर्मल होंगे, फ्लाइट्स फिर से शुरू हो जाएंगी और सभी प्रभावित पैसेंजर्स को जल्द से जल्द नई बुकिंग के बारे में बता दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...